Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत के बयान पर भाजपा का रिएक्शन, कहा- जनता आपसे सीएम का पद छुड़वा देगी

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान ने इस चुनावी माहौल में जमकर सियासम मचा रखी है

Rajasthan Elections 2023: सीएम गहलोत के बयान पर भाजपा का रिएक्शन, कहा- जनता आपसे सीएम का पद छुड़वा देगी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान ने इस चुनावी माहौल में जमकर सियासम मचा रखी है। जी हां मुख्यमंत्री ने कहा था में पद छोड़ना चाहता हूं, पर पद मुझे नहीं छोड़ता, इस बयान के लेकर अब बीजेपी भी हमलावर हो गई है। इस बीच बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने गहलोत पर पलटवार किया है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पूनावाला ने कहा की चिंता मत कीजिए, कुछ ही दिनों की बात है। गहलोत साहब! जनता आपसे पद छुड़वा देगी। जिस प्रकार की लूट, झूठ और फूट की सरकार आपने चलाई है, उसके लक्षण अभी ही दिखाई दे रहे हैं।

सीएम अशोक गहलोत कई बार अपने बयानों में कह चुके हैं कि वह सीएम का पद छोड़ना चाहते हैं लेकिन यह पद उन्हें नहीं छोड़ता है। इसी पर बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने तंज कसा है। पूनावाला ने आगे कहा की कांग्रेस पार्टी में जमकर फूट है। इसके कारण कांग्रेस अभी तक अपनी पहली लिस्ट जारी नहीं कर पाई है।

pc- business-standard.com