Rajasthan Elections 2023: चुनावों से पहले फिर सीएम गहलोत को याद आए वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल

राजस्थान विधानसभा चुनावों के बीच राजनीति का गरमाना भी जरूरी है। ऐसे में अब माहौल बनने लगा है।

Rajasthan Elections 2023: चुनावों से पहले फिर सीएम गहलोत को याद आए वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान विधानसभा चुनावों के बीच राजनीति का गरमाना भी जरूरी है। ऐसे में अब माहौल बनने लगा है। चुनावों से पहले एक बार फिर से सीएम अशोक गहलोत ने पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और कैलाश मेघवाल का नाम लेकर राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा शुरू कर दी है। इसके पहले भी सीएम गहलोत इन दोनों नेताओं का नाम लेते आए है।  

बता दें की मीडिया से बात करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान के सियासी घटनाक्रम का जिक्र किया और कहा मेरी बात को विपक्ष ने मुद्दा बनाया, मेरा केवल यह कहना था कि कैलाश मेघवाल और वसुंधरा राजे लोकतंत्र विरोधी नहीं है, जिसका पता नहीं क्या-क्या मतलब निकाला गया।

आपको बता दें की सीएम पहले भी कह चुके है की उनकी गिरती हुई सरकार को बचाने कैलाश मेघवाल और राजे का सहयोग रहा है। इसको लेकर पहले भी माहौल गरम हो चुका है और अब एक बार फिर से सीएम ने ये चर्चा छेड़कर नया महौल बना दिया है।  

pc- aaj tak