Rajasthan: करणपुर सीट पर चुनाव हुआ रोचक, भाजपा के लिए यह सीट बनी अब प्रतिष्ठा का सवाल

राजस्थान में विधानसभा चुनावों के एक महीने बाद एक बार फिर से चुनावी मैदान में माहौल तैयार हो गया है

Rajasthan: करणपुर सीट पर चुनाव हुआ रोचक, भाजपा के लिए यह सीट बनी अब प्रतिष्ठा का सवाल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनावों के एक महीने बाद एक बार फिर से चुनावी मैदान में माहौल तैयार हो गया है और ये हुआ है करणपुर सीट पर। जी हां विधानसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी गुरमीत सिंह कुन्नर का निधन हो गया था और उसके बाद यहां चुनाव निरस्त हो गया था। अब यहा चुनाव पांच जनवरी को है ऐसे में आज यहां चुनाव प्रचार का आखिरी मौका है। 

ऐसे में स्वर्गीय पूर्व विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर के पुत्र रुपिंदर सिंह कुन्नर विधानसभा चुनाव में यहां से कंाग्रेस के प्रत्याशी है। लेकिन उन्होंने राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक को यहां हिला डाला और भाजपा को इतिहास में पहली बार चुनाव जीतने से पहले अपने प्रत्याशी को राज्य मंत्री बनाना पड़ा।

ऐसे में करनपुर विधानसभा सीट जीतने के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से जद्दोजहद में लगी है। भाजपा प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टी.टी को मंत्री मंडल विस्तार में चुनाव से पूर्व राज्य मंत्री बनने के बाद करणपुर विधानसभा सीट पर चुनाव अब अत्यंत रोचक हो गया है। टी.टी के राज्य मंत्री बनने के बाद भाजपा सरकार और संगठन के लिए यह सीट अब प्रतिष्ठा का सवाल बन चुकी है। 

pc- india today

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।