जयपुर। राजस्थान में आज प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीमों ने आज प्रदेश की 24 जगहों पर छापेमारी की कार्रवाई की है। खबरों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय की ओर से आज छापेमारी की ये कार्रवाई नेक्सा एवरग्रीन प्रोजेक्ट के नाम पर 2700 करोड़ रुपए की ठगी के मामले में की गई है।
खबरों के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने आज राजस्थान के जयपुर, सीकर, जोधपुर और झुंझुनूं जिलों में ईडी की टीमों ने एक साथ रेड की है। इसके तहत सीकर के पनलावा सहित अन्य तीन ठिकानों पर कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि नेक्सा एवरग्रीन प्रोजेक्ट के नाम पर लोगों से रुपए निवेश करवाकर उनसे फ्लैट, जमीन या ज्यादा ब्याज दर के साथ रुपए लौटाने का वादा किया गया था। बाद में ये वादा पूरा नहीं किया गया।
खबरों के अनुसार, साल 2018-19 में राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में लगभग 70 हजार लोगों के साथ निवेश के नाम पर ठगी की गई थी। इस दौरान निवेशकों को 14 महीने में दोगुना रिटर्न देने का वादा किया था। इस संबंध में पुलिस की ओर से राजधानी जयपुर, सीकर, झुंझुनू और जोधपुर में 103 से अधिक मामले दर्ज किए गए थे। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से आज की कई छापेमारी में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें