Rajasthan: डोटासरा ने सीएम भजनलाल को दे दी है ये बड़ी चुनौती, कहा- अगर हिम्मत है तो मुख्यमंत्री…

जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने अब मुख्यमंत्री भजनलाल को एक बड़ी चुनौती दे डाली है। डोटासरा ने सीएम को चुनौती दी कि अगर हिम्मत है तो वे एकतरफा प्रेस कॉन्फ्रेंस की बजाय पत्रकारों के 5 सवाल लेकर दिखाए।

पूर्व शिक्षा मंत्री डोटासरा ने एक्स के माध्यम से कहा कि देश में लोकतंत्र और संविधान तभी बचेगा, जब कांग्रेस के सिपाही मजबूती से उठ खड़े होंगे। भाजपा सरकार ने 2 साल में 1 रुपए का काम नहीं किया। अगर हिम्मत है तो मुख्यमंत्री जी एकतरफा प्रेस कॉन्फ्रेंस की बजाय पत्रकारों के 5 सवाल लेकर दिखाए।

इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश की आत्मा है अरावली, लोगों की जीवन रेखा है अरावली, हमारा गौरव और स्वाभिमान है अरावली। लेकिन भाजपा सरकार इसे माफियाओं के हवाले करना चाहती है।

वहीं उन्होंने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि देश में कहीं भी इतना बेईमानी से पंचायतों में परिसीमन नहीं हुआ, जो राजस्थान में किया गया... लेकिन जनता की अदालत में न्याय होगा। भाजपा सरकार ने 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' और परिसीमन के नाम पर ग्रामीण विकास को ठप कर दिया।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें