जन्मदिन पर ऐसा करेंगे राजस्थान के उप मुख्यमंत्री Premchand Bairwa, सीएम भजनलाल ने कही ये बात

जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का आज जन्मदिन है। अपने 55वें जन्मदिन डॉ प्रेमचंद बैरवा कई मंदिरों में भगवान के दर्शन करेंगे।

जन्मदिन पर ऐसा करेंगे राजस्थान के उप मुख्यमंत्री Premchand Bairwa, सीएम भजनलाल ने कही ये बात

जयपुर। राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का आज जन्मदिन है। अपने 55वें जन्मदिन डॉ प्रेमचंद बैरवा कई मंदिरों में भगवान के दर्शन करेंगे। वह आज अपने दिन की शुरुआत मोती डूंगरी गणेश मंदिर से करेंगे। इसके बाद दोपहर बाद अपने विधानसभा क्षेत्र दूदू के शैलेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में आमजन के बीच जन आशीर्वाद कार्यक्रम में भाग लेंगे।

उप मुुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा का आज मोती डूंगरी गणेश मंदिर और मानसरोवर स्थित वीर तेजाजी महाराज मंदिर के दर्शन के पश्चात बाणयावाली स्थित गौशाला जाने का कार्यक्रम है। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र दूदू के विभिन्न स्थानों, मंदिरों के दर्शन एवं आमजन के बीच अपना जन्मदिन मनाएंगे।

डॉ प्रेमचंद बैरवा का जन्म 1969 में दूदू जिले की मौजमाबाद तहसील के ग्राम श्रीनिवासपुरा में हुआ था। वे स्व. रामचंद्र बैरवा और स्व. साहरू देवी के सुपुत्र हैं। दूदू विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक चुने जा चुके हैं। 16वीं विधानसभा के लिए दूदू विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने जाने पर उन्हें उप मुख्यमंत्री पद मिला है। 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रेमचंद बैरवा को दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डॉ प्रेमचंद बैरवा को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि देश सरकार में उपमुख्यमंत्री व दूदू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रेमचंद बैरवा को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना करता हूं।

उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने ट्वीट किया कि सरल-सहज व कर्मठ व्यक्तित्व के धनी राजस्थान के माननीय उप-मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ. श्री प्रेमचन्द बैरवा को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन प्रदान करने की कामना करता हूं।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें