Rajasthan Crime: बस स्टॉप के पास से जा रही थी 5 साल की बच्ची, तभी बाइक पर बैठा कर ले गया अपहरणकर्ता, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

राजस्थान के कोटपूतली में 5 साल की बच्ची के लापता होने की खबर है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति द्वारा बच्ची का अपहरण करने की फुटेज कैद हुई है।

Rajasthan Crime: बस स्टॉप के पास से जा रही थी 5 साल की बच्ची, तभी बाइक पर बैठा कर ले गया अपहरणकर्ता, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

pc: zeenews

राजस्थान के कोटपूतली में 5 साल की बच्ची के लापता होने की खबर है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में मोटरसाइकिल सवार एक व्यक्ति द्वारा बच्ची का अपहरण करने की फुटेज कैद हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। लापता बच्ची प्रियांशी जांगिड़ पुत्री रिशाल कुमार जांगिड़ बस स्टैंड के समीप सड़क मार्ग से जा रही थी। तभी एक मोटरसाइकिल सवार ने उसे रोका और अपनी बाइक पर बिठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलने पर कोटपूतली के डीवाईएसपी राजेंद्र बुरड़क, सरुंड थाना अधिकारी राजेश शर्मा और इमरान खान के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। वे फिलहाल आसपास के घरों से सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं। सरुंड थाने के हेड कांस्टेबल शंकर सिंधु ने बताया कि वे मोटरसाइकिल सवार के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी यह स्पष्ट नहीं है कि वह बच्ची का परिचित था या कोई अजनबी।

स्थानीय लोगों ने अपहरण की आशंका जताई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है और लोगों से जानकारी जुटा रही है, लेकिन दो घंटे बाद भी लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। लड़की का परिवार उसकी सुरक्षा को लेकर बेहद परेशान और चिंतित है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें