इंटरनेट डेस्क। सवाईमाधोपुर जिले के बामनवास से विधायक इंदिरा मीना आज कल खूब चर्चाओं में हैं, दो दिन पूर्व आधी रात में विधायक मीणा ने बौंली में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष की कॉलर पकड़ ली और उसके साथ थोड़ी छीनाझपटी हो गई और उसकी शर्ट फट गई। इसके बाद अगले दिन हो हल्ला हुआ तो एक सोशल मीडिया पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है। विधायक इंदिरा मीणा ने भजनलाल सरकार पर हत्या करवाने का आरोप लगाया है।
क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो विधायक इंदिरा मीणा ने यह आरोप अंबेडकर प्रतिमा के नीचे नाम पट्टिका लगाने को लेकर भाजपा कार्यकताओं से विवाद के बाद लगाया है। विधायक इंदिरा मीना और नगरपालिकाध्यक्ष कमलेश जोशी के नाम की पट्टिका को लेकर रविवार रात को विधायक और भाजपा कार्यकताओं में विवाद हो गया था। बता दें कि विधायक मीना ने रविवार रात समर्थकों संग भाजपा मण्डल अध्यक्ष हनुमंत दीक्षित को घेर लिया और उनकी गाड़ी पर चढ़ गई थी। इस दौरान छीनाझपटी में दीक्षित की शर्ट भी फाड़ दीं। वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले में विधायक से माफी मांगने को कहा है और प्राथमिकी दर्ज कराने की चेतावनी दी।
विधायक ने क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो दूसरी ओर, विधायक मीना ने भाजपा पदाधिकारियों पर शराब पीकर उत्पात मचाने तथा पट्टिका तोड़ने का आरोप लगाया था। संवेदनशीलता देखते हुए पट्टिकाओं को सुरक्षित स्थान पर रखवाया गया था। हालांकि, इस बीच एक नाम पट्टिका टूट गई थी।
pc- ndtv raj