इंटरनेट डेस्क। अलवर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितेन्द्र सिंह ने भी हिस्सा है। इस बैठक में जितेन्द्र सिंह ने भी संबोधित किया है।

जितेन्द्र सिंह ने बैठक को लेकर सोशल मीडिया के माध्मय से जानकारी दी है। उन्होंने एक्स के माध्यम से मंगलवार का कहा कि आज अलवर जिला कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक में शामिल होकर पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने एवं कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। बैठक में केंद्र व राज्य सरकार के असंवैधानिक फैसलों का विरोध करने एवं जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने पर चर्चा हुई।

इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली , प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी चिरंजीव राव, अलवर जिला कांग्रेस अध्यक्ष योगेश मिश्रा, जिला कांग्रेस प्रभारी फूल सिंह ओला, शारदा सहित सभी विधायक, पूर्व विधायक, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें