Rajasthan: अशोक गहलोत और सचिन पायलट को अब कांग्रेस ने सौंप दी है ये बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।

Rajasthan: अशोक गहलोत और सचिन पायलट को अब कांग्रेस ने सौंप दी है ये बड़ी जिम्मेदारी

इंटरनेट डेस्क। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने अपनी कमर कस ली है। भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव के लिए अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस के इन स्टार प्रचारकों की सूची में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी जगह मिली है।

राजस्थान के केवल ये दो ही नेता इस सूची में जगह बना सके हैं। हालांकि चुनाव प्रचार के लिए गहलोत और पायलट के अलावा प्रदेश कांग्रेस के कई नेता बिहार जाने वाले हैं, लेकिन स्टार प्रचारकों में केवल इन्हीं दो नेताओं को जगह मिली है। वहीं भाजपा की ओर से बिहार विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची में एक भी राजस्थान नेता को जगह नहीं दी है।

चौंकाने वाली बात ये है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का नाम भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल नहीं था।

PC:  livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें