Rajasthan: पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम शर्मा, अधिकारियों को दिए निर्देश

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के बालोतरा में पचपदरा रिफाइनरी के लोकार्पण समारोह की तैयारिया तेजी से चल रही है। पीएम मोदी के 04 जुलाई को प्रस्तावित दौरे को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को पचपदरा स्थित रिफाइनरी पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। बता दें कि पीएम मोदी 4 जुलाई को रिफाइनरी का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री ने रिफाइनरी परिसर में आयोजित समीक्षा बैठक में एचआरआरएल के अधिकारियों और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रम की तैयारियों का बारीकी से फीडबैक लिया।

अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सीएम भजनलाल ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए, ताकि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे और लोकार्पण समारोह का सफल आयोजन सुनिश्चित किया जा सके। मुख्यमंत्री के साथ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी पचपदरा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने करीब डेढ़ घण्टे तक रिफाइनरी परिसर में बैठक ली।

रिफाइनरी से निकलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रिफाइनरी के पास स्थित सांभरा आशापुरा माता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर रिफाइनरी की सफलता व प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की।

pc- x.com