Rajasthan: सीएमम भजनलाल की पत्नी और बेटा गोवर्धन में कर रहे तपस्या, पांच दिन में करेंगे इस काम को पूरा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उनका परिवार भरतपुर के रहने वाले है और भरतपुर के सबसे नजदीक जो धर्म स्थल है वो है गिरार्ज जी गोवर्धन जी

Rajasthan: सीएमम भजनलाल की पत्नी और बेटा गोवर्धन में कर रहे तपस्या, पांच दिन में करेंगे इस काम को पूरा

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और उनका परिवार भरतपुर के रहने वाले है और भरतपुर के सबसे नजदीक जो धर्म स्थल है वो है गिरार्ज जी गोवर्धन जी और सीएम भजनलाल और उनका परिवार गोवर्धन जी के परमभक्त है। भजनलाल सीएम बनने से पहले भी गोवर्धन जी आते रहे है और परिक्रमा लगाते रहे है। 

ऐसे में अब सीएम जयपुर में लगातार काम में बीजी है तो उनकी पत्नी और बेटा मंगलवार से गिरिराज जी की दंडवती परिक्रमा करे रहे है। बता दें की 21 किमी की परिक्रमा में उन्होंने पहले दिन तीन किमी की परिक्रमा की। उनकी परिक्रमा करीब पांच दिन में पूरी होगी।

मंगलवार दोपहर बाद वह गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने अन्य श्रद्धालुओं के बीच सड़क पर लेटकर दंडवती परिक्रमा शुरू की। उन्होंने पहले पूंछरी का लौठा मंदिर में दर्शन पूजन किया। इसके बाद परिक्रमा शुरू की। उनके साथ चार से पांच सुरक्षाकर्मी भी हैं। परिक्रमा देख श्रद्धालुओं ने उनकी सादगी और आराध्य के प्रति आस्था की सराहना की। 

pc- atsamachar.com

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।