Rajasthan: एक साथ जारी हुआ 12वीं कक्षा के तीनों संकायों का परिणाम, यहां पर देख लें अपना नतीजा

इंटरनेट डेस्क।  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है।

Rajasthan:  एक साथ जारी हुआ 12वीं कक्षा के तीनों संकायों का परिणाम, यहां पर देख लें अपना नतीजा

इंटरनेट डेस्क।  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का कला, विज्ञान और कॉमर्स संकाय का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। सुबह 10 बजे शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने उदयपुर जिला कलेक्टर कार्यालय से 12वीं बोर्ड के तीनों संकायों का परिणाम जारी किया। विज्ञान विषय का परीक्षा परिणाम 96.23%, कॉमर्स का 93.64%  और कला वर्ग का रिजल्ट 97.54% रहा।

वहीं वरिष्ठ उपाध्याय में 97.20 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए। बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in या rajasthan.gov.in पर विद्यार्थी अपना परीक्षा परिणाम देख् सकते हैं। आपको बता दें कि इस साल लगभग 8 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। 

इस साल 12वीं की परीक्षा में जयपुर के कुल 1 लाख से ज्यादा विद्यार्थी पंजीकृत थे।12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से शुरू होकर  11 मार्च 2026 तक चली थीं।  खबरों के अनुसार, 12वीं बोर्ड के रिजल्ट में एक बार फिर से लड़कियों  का परिणाम अच्छा रहा है।  राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के परिणाम का विद्यार्थियों को कई दिनों से इंतजार था। आज उनका ये इंतजार समाप्त हो गया है। 
PC: firstindianews