Rajasthan: मीसा बंदियों को मुख्यमंत्री शर्मा का बड़ा तोहफा, पेंशन और चिकित्सा सहायता राशि में की बढ़ोतरी

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा ने देश में इमरजेंसी के 51 वर्ष पूरे होने के अवसर पर मीसा बंदियों के सम्मान में कई बड़ी घोषणाएं की हैं। मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री ने उनकी मासिक पेंशन और चिकित्सा सहायता राशि में बढ़ोतरी करने का एलान किया है। राज्य सरकार के इस फैसले के बाद अब प्रदेश के मीसा बंदियों को मिलने वाली वित्तीय सहायता में उल्लेखनीय सुधार होगा।

पेंशन और चिकित्सा भत्ता बढ़ा
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की घोषणा के अनुसार, अब राजस्थान में मीसा बंदियों को मिलने वाली मासिक पेंशन को 20 हजार रुपये से बढ़ाकर 25 हजार रुपये कर दिया गया है। यानी उनकी पेंशन में सीधे 5 हजार रुपये प्रति माह की बढ़ोतरी की गई है।  इसके साथ ही, मासिक चिकित्सा भत्ते में भी वृद्धि की है। अब तक मिलने वाले 1 हजार रुपये के चिकित्सा भत्ते में 4 हजार रुपये की बढ़ोतरी की है जिसके तहत अब हर महीने 5 हजार का मिलेगा।

कर सकेंगे मुफ्त सफर
पेंशन और चिकित्सा भत्ते के अलावा भजनलाल सरकार ने एक और तौहफा मीसा बंदियों के सम्मान में दिया है। राज्य सरकार ने राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की बसों में लोकतंत्र सेनानियों को राज्य में मुफ्त यात्रा करने का तोहफा दिया है।

pc- x.com