इंटरनेट डेस्क। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कार्तिक पूर्णिमा की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। सीएम भजनलाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि सनातन धर्म एवं आस्था के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। सृष्टि के पालनहार भगवान श्री विष्णु और माँ गंगा की दिव्य कृपा से सभी के जीवन में सुख-शांति एवं समृद्धि का संचार हो तथा संपूर्ण सृष्टि में आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है।
वहीं सीएम भजनला ने सोशल मीडिया के माध्यम से 'देव-दीपावली' की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि समस्त प्रदेशवासियों को लोक-आस्था के पावन पर्व 'देव-दीपावली' की हार्दिक शुभकामनाएं। बाबा श्री विश्वनाथ एवं मां गंगा की असीम कृपा से यह महापर्व आप सभी के जीवन को सुख, समृद्धि खुशहाली और समृद्धि के प्रकाश से आलोकित करे, यही मंगलकामना है।
आपको बता दें कि कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर पुष्कर में विशेष आयोजन होते हैं। लोगों को कार्तिक पूर्णिमा का विशेष रूप से इंतजार रहता है।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें