Rajasthan के मुख्यमंत्री भजनलाल को अब नायब सैनी से है इस बात की पूरी उम्मीद

इंटरनेट डेस्क। नायब सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बन गए हैं। उन्होंने आज सीएम पद की शपथ ली। दूसरी बार सीएम बनने पर देश के दिग्गज नेताओं ने नायब सैनी को बधाई दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

Rajasthan के मुख्यमंत्री भजनलाल को अब नायब सैनी से है इस बात की पूरी उम्मीद

By Hanuman Kasotiya

इंटरनेट डेस्क। नायब सैनी लगातार दूसरी बार हरियाणा के सीएम बन गए हैं। उन्होंने आज सीएम पद की शपथ ली। दूसरी बार सीएम बनने पर देश के दिग्गज नेताओं ने नायब सैनी को बधाई दी है। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दी है।

उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया कि हरियाणा के चहुंमुखी विकास हेतु पूर्णत: प्रतिबद्ध नायब सैनी को मुख्यमंत्री के रूप में पुन: शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में आप ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास’ के मंत्र के साथ हरियाणा की विकास यात्रा को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हुए लोक कल्याण व जनसेवा के नए प्रतिमान स्थापित करेंगे। आपके स्वर्णिम कार्यकाल हेतु हार्दिक शुभकामनाएं।

वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने ट्वीट किया कि नायब सैनी को हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और आपके कुशल मार्गदर्शन में हरियाणा प्रदेश निरंतर उन्नति के पथ पर अग्रसर रहे ऐसी मेरी मंगलकामनाएं हैं।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें