Rajasthan: मुख्यमंत्री भजनलाल दिल्ली में, प्रदेश के सांसदों के साथ करेंगे चाय पर चर्चा, नड्डा और शाह से हो सकती है मुलाकात

इंटरनेट डेस्क। देश में लोकसभा चुनावों के लिए घोषणा होने में लगभग अभी एक महीने का समय है और ऐसे में तैयारिया जोरो शोरो से चल रही है। ऐसे में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल भी आज दिल्ली के दौरे पर है और खबरे है की यहां सीएम राजस्थान के सभी सांसदों के साथ मुलाकात करेंगे और चाय पर चर्चा करेंगे।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जोधपुर हॉउस में रुके है। आज राजस्थान के सांसदों के साथ चाय पर चर्चा कर रहे है और उनके साथ पार्टी अध्यक्ष  सी पी जोशी भी है। प्रभारी अरुण सिंह के साथ सहप्रभारी भी मीटिंग में शामिल होंगे।

इसके साथ ही खबर ये भी है की सीएम संसद भवन में केन्द्रीय नेताओं से मुलाकात करेंगे। ईआरसीपी के मुद्दे को लेकर केंद्रीय नेताओं के साथ सीएम भजनलाल चर्चा करेंगे। इसके बाद सीएम जे पी नड्डा और अमित शाह से भी मिलेंगे। यहां लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा हो सकती है। 

pc- jagran

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।