Rajasthan: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनावों से पहले खेला ये बड़ा दांव

ऐसे में चुनावों से पहले सरकार ने ये घोषणा कर एक नया तुरूप का इक्का खेला है।

Rajasthan:  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनावों से पहले खेला ये बड़ा दांव

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में विधानसभा चुनाव इस वर्ष होने है, अक्टूबर, नवबंर में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग होगी। लेकिन उसके पहले ही मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जाट वोट बैंक को साधने के लिए एक नई घोषणा कर दी है। ये ऐसी घोषणा है जो चुनावों में कांग्रेस को फायदा दिला सकती है। 

सीएम अशोक गहलोत ने राजस्थान राज्य वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड का गठन किया है। यह एक ऐसी घोषणा है जो कांग्रेस के लिए बहुत मायने रखती है। हाल ही में पीएम मोदी ने भीलवाड़ा में देवनारायण जयंती के दिन गुर्जर समाज को साधने की कोशिश की थी और वो उसमें कामयाब भी हो गए थे।

ऐसे में चुनावों से पहले सरकार ने ये घोषणा कर एक नया तुरूप का इक्का खेला है। इतना ही नहीं जयपुर में 5 मार्च को जाट समाज का महाकुंभ होने जा रहा है और ऐसे में ये घोषणा बड़े मायने रखती है। जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य वीर तेजाजी कल्याण बोर्ड में गैर सरकारी 9 सदस्य होंगे। इसमें से एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष होगा। अन्य 7 सदस्य होंगे।