Rajasthan: जयपुर आ रहे हैं  बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, लग रहे हैं ये कयास

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद अब भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर राजस्थान आ रहे हैं। खबरों के अनुसार, जेपी नड्डा एक दिवसीय दौरे पर 31 मई को जयपुर आएंगे। प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल के बीच नड्डा के जयपुर दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

बीजेपी अध्यक्ष नड्डा 31 मई को दोपहर 12 बजे राजस्थान की राजधानी जयपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वह एंटरटेनमेंट पैराडाइज पहुंचे वहां पर अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में हिस्सा लेंगे। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पहली बार जयपुर आएंगे। खबरों के अनुसार, जेपी नड्डा जयपुर दौरे पर 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ की नई टीम के साथ अन्य संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा कर सकते हैं। वहीं सीएम भजनलाल शर्मा के साथ सरकार के कामकाज और अन्य राजनीतिक मुद्दों पर भी चर्चा भी की जा सकती है। 

PC:jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें