Rajasthan: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस से अलग हुए पार्षदों को गंगाजल से किया शुद्ध, बोले- 'अब ये भ्रष्टाचार से शुद्ध...'

जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कुसुम यादव अब मेयर की कुर्सी संभाल चुकी है। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और मंत्रोच्चार भी किया गया। वहीं इस मौके पर बीजेपी MLA बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने महापौर कार्यालय पर गंगाजल छिड़का और शुद्धि की। इसी के साथ उन्होंने उन कांग्रेस पार्षदों पर भी गंगाजल छिड़ककर

Rajasthan: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कांग्रेस से अलग हुए पार्षदों को गंगाजल से किया शुद्ध, बोले- 'अब ये भ्रष्टाचार से शुद्ध...'

PC: abplive

जयपुर हेरिटेज नगर निगम में कुसुम यादव अब मेयर की कुर्सी संभाल चुकी है। इस दौरान हनुमान चालीसा का पाठ और मंत्रोच्चार भी किया गया। वहीं इस मौके पर बीजेपी MLA बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद रहे। उन्होंने महापौर कार्यालय पर गंगाजल छिड़का और शुद्धि की। इसी के साथ उन्होंने उन कांग्रेस पार्षदों पर भी गंगाजल छिड़ककर शुद्ध किया जो बीजेपी में शामिल हुए। उन्हें उन्होंने पीने के लिए गौमूत्र भी दिया। जानकारी के लिए बता दें कि पहले मेयर कांग्रेस की मुनेश गुर्जर थीं; उन्हें भ्रष्टाचार के आरोप में हटाया गया था और अब वो बीजेपी की मेयर बनी है। 

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कहा कि ''आज गंगाजल से शुद्धि हुई है और अशुद्धता को निकाला गया है। वैदिक मंत्र से पूजा करके नवमी तिथि के अवसर पर कुसुम यादव कुर्सी पर विराजमान हुई हैं। नगर निगम में शुद्ध वातावरण और पवित्रता रहेगी।  हेरिटेज का पूरा विकास होगा। ''

उन्होंने बीजेपी के समर्थन में आए कांग्रेस पार्षदों को भी गंगाजल और गौमूत्र पिलाया।इतना ही नहीं उनके कानों में वेदों का उच्चारण भी किया और कहा कि  अब वो पूरी तरह सनातनी हो चुके हैं। अब इस शहर को सुंदर बनाने के लिए साथ हैं। 

बालमुकुंद ने ये भी कहा कि अब येअधिकारी भ्रष्टाचार से मुक्त हो गए हैं। जो भ्रष्टाचार में लिप्त हैं अब उनके खिलाफ भी कार्यवाही होगी। उन्होंने कहा कि अब तक जो अपराध किए हैं, उससे मुक्त करने के लिए सनातन धर्म में गंगाजल और गोमूत्र पिलाया जाता है। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें