Rajasthan: भाजपा प्रभारी के विवादित बोल, सचिन पायलट को बताया फर्जी, हनुमान बेनीवाल को लेकर भी दिया ये बयान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में सात में से पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। इस जीत से भाजपा नेता उत्साहित नजर आ रहे हैं। जीत के जश्र के बीच प्रदेश प्रभारी राधामोहन दास अग्रवाल ने राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया है।

खबरों के अनुसार, राधामोहन दास अग्रवाल ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट को लेकर बोल दिया कि राजस्थान कांग्रेस का एक नेता फर्जी नेता है, जो सबसे लोकप्रिय नेता बनता फिरता है, उसको भी हमने जगह दिखा दी है। राधामोहन दास अग्रवाल ने इस दौरान बोल दिया कि दौसा में गत चुनाव करीब 32 हजार की बढ़त को 2300 पर लाए। 

राधामोहन दास अग्रवाल ने इस दौरान आरएलपी सांसद हनुमान बेनीवाल को लेकर भी बड़ी बात की है। खींवसर विधानसभा सीट पर हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका बेनीवाल की हार पर भाजना नेता ने बोल दिया कि हमने एक चूहे को शेर बना दिया था, अब उसको वापस हमने चूहा बना दिया। 

PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें