जयपुर। वर्तमान राजस्थान सरकार शिक्षा के क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल की मंशा के अनुसार राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता के साथ प्रदेश में शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और विद्यार्थियों को समुचित सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।

ये बात शिक्षा एवं पंचायती राज विभाग मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को शिवप्रसाद शाह चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा ज्ञान संकल्प योजना के तहत श्रीगंगानगर जिले में नव निर्मित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नंबर 11 के नवनिर्मित भवन लोकार्पण के पश्चात् आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कही है। इस दौरान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि राजकीय विद्यालयों में बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय बनाए जाएंगे। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य के लिए भी सरकार प्रयासरत है। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें समुचित उपचार दिया जाएगा।

मदन दिलावर ने कहा कि 10 लाख साइकिलें, 76 लाख टैबलेट और बड़ी संख्या में स्कूटियां विद्यार्थियों में वितरित की गई हैं। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों के सामने आदर्श उदाहरण प्रस्तुत करने का आह्वान करते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं में विभागीय कार्रवाई लिखने के बाद उपस्थितजनों के हस्ताक्षर करवाने के निर्देश दिए गए हैं।
सब मिलकर नियमित रूप से पौधारोपण कर उनकी सार-संभाल करेंगे तो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा
पौधारोपण के लिए शिक्षा और पंचायती राज विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक रूप से निर्देश देते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि सब मिलकर नियमित रूप से पौधारोपण कर उनकी सार-संभाल करेंगे तो पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा।
PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें