Rajasthan: भजनलाल सरकार अब बनाने वाली है ये कानून, इस विधानसभा सत्र में लाएगी बिल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड को रोकने के लिए कानून बनाने जा रही है। भजनलाल सरकार इसी विधानसभा सत्र में इस संबंध में बिल लेकर आएगी। खबरों के अनुसार, प्रदेश सरकार ने इस संबंध में हाईकोर्ट में यह जानकारी दी है। 

Rajasthan: भजनलाल सरकार अब बनाने वाली है ये कानून, इस विधानसभा सत्र में लाएगी बिल

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड को रोकने के लिए कानून बनाने जा रही है। भजनलाल सरकार इसी विधानसभा सत्र में इस संबंध में बिल लेकर आएगी। खबरों के अनुसार, प्रदेश सरकार ने इस संबंध में हाईकोर्ट में यह जानकारी दी है।  आपको बता दें कि कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के बढ़ते मामलों पर उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेकर प्रदेश की सरकार से सवाल किया कि इन्हें रोकने के लिए क्या प्रयास कर रही है। 

खबरों के अनुसार, कोचिंग स्टूडेंट के आत्महत्या मामलों पर सुनवाई के दौरान भजनलाल सरकार ने उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल कर बताया कि इसी विधानसभा सत्र में कोचिंग बिल जाएगा। इस पर जस्टिस इंद्रजीत सिंह और जस्टिस विनोद भरवानी की खंडपीठ ने इस संबंध में बोल दिया कि 10 फरवरी तक कानून नहीं बनने पर कोर्ट गाइडलाइन जारी करेगा। 

आपको बता दें कि प्रदेश में कोटा में कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के लगातार मामले सामने आ रहे हैं। सरकार और जिला प्रशासन की ओर से लगातार सुसाइड को रोकने के लिए लगातार चलाए जा रहे अभियान के बावजूद ये मामले सामने आए रहे हैं। इस के तहत हॉस्टल के कमरे में एंटी हैंगिंग डिवाइस लगाई जा रही है। 

20 दिन के अंदर कोटा में 6 छात्र-छात्राओं ने किया सुसाइट 
ऐसा होने के बावजूद भी कोचिंग स्टूडेंट के सुसाइड के मामले पूरी तरह से रुक नहीं रहे हैं। इस साल केवल 20 दिन के अंदर कोटा में कोचिंग कर रहे कुल 6 छात्र-छात्राओं ने सुसाइट किया है।  गौरतलब है कि कोटा में गत 10 वर्षों में 127 विद्यार्थी पढ़ाई के तनाव की वजह से अपनी जान दे चुके हैं। 

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें