Rajasthan: भजनलाल सरकार अब तृतीय श्रेणी शिक्षकों को देने वाली है ये बड़ा तोहफा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कर दिया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब तृतीय श्रेणी के 21 हजार शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने वाली है। सरकार की ओर से आगामी समय में तृतीय श्रेणी के 21 हजार शिक्षकों का प्रमोशन किया जाएगा।

Rajasthan: भजनलाल सरकार अब तृतीय श्रेणी शिक्षकों को देने वाली है ये बड़ा तोहफा, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कर दिया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान की भजनलाल सरकार अब तृतीय श्रेणी के 21 हजार शिक्षकों को बड़ा तोहफा देने वाली है। सरकार की ओर से आगामी समय में तृतीय श्रेणी के 21 हजार शिक्षकों का प्रमोशन किया जाएगा। ये बात राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 10वीं कक्षा के परिणाम जारी करने के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कही है। 

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने इस संबंध में आगे कहा कि प्रमोशन से शिक्षा की गुणवत्ता में और सुधार होगा। उन्होंने शिक्षकों के स्थानांतरण को लेकर भी बड़ी बात कही है। उन्होंने इस दौरान कहा कि कई शिक्षक वर्षों से एक ही स्थान पर कार्यरत हैं और वे स्थानांतरण नहीं चाहते, क्योंकि इससे उनकी वरिष्ठता प्रभावित होती है और उन्हें नुकसान हो सकता है।

उन्होंने कहा कि  सरकार अब ऐसा समाधान निकालेगी जिससे तबादला प्रक्रिया भी सुचारु रूप से चलती रहे। आपको बता दें कि दसवीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को जारी किया गया। परिणाम 93.60 प्रतिशत रहा है। 

PC: mttvindia 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें