Rajasthan: भजनलाल सरकार अब जयपुर शहर को देने वाली है ये बड़ी सौगात, आमजन को कम खर्च में मिलेंगी बेहतरीन परिवहन सुविधाएं

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार जल्द ही जयपुर शहर के लोगों को बड़ी सौगात देने वाली है। स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को विधानसभा में इस संबंध में जानकारी दी है।

Rajasthan: भजनलाल सरकार अब जयपुर शहर को देने वाली है ये बड़ी सौगात, आमजन को कम खर्च में मिलेंगी बेहतरीन परिवहन सुविधाएं

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार जल्द ही जयपुर शहर के लोगों को बड़ी सौगात देने वाली है। स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को विधानसभा में इस संबंध में जानकारी दी है। झाबर सिंह खर्रा ने बुधवार को विधानसभा में कहा कि जयपुर शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा में विस्तार करने के लिए 300 सीएनजी चलित एसी मिनी बसों की निविदा प्रक्रिया जारी है। इसकी तकनीकी निविदा 6 फरवरी को खोली जाएगी एवं तत्पश्चात् परीक्षण कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इसके अतिरिक्त पीएमई बस सेवा योजना में नई 150 इलेक्ट्रिक बसें चलाने के लिए भी केन्द्र सरकार के स्तर से निविदा 2 जनवरी 2025 को खोली जा चुकी है।

स्वायत्त शासन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने प्रश्नकाल के दौरान सदस्य द्वारा इस सम्बन्ध में पूछे गए पूरक प्रश्नों का जवाब देते हुए ये जानकारी दी है। झाबर सिंह खर्रा ने इस दौरान सदन को आश्वस्त किया कि जयपुर शहर में परिवहन की कमी को दूर करने के लिए सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के आपसी समन्वय एवं संसाधनों का सदुपयोग कर नई इलेक्ट्रिक एवं सीएनजी बसें चलाने की कार्यवाही भी की जा रही है। इन बसों का संचालन प्रतिदिन न्यूनतम किराए के अनुसार भुगतान कर किया जाएगा तथा सरकार इन बसों में परिचालक नियुक्त कर आय अर्जित कर पाएगी। इससे आमजन को कम खर्च में बेहतरीन परिवहन सुविधाएं मिलेंगी।

40 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए 2 हजार 400 बसों का प्रावधान
इससे पहले विधायक कालीचरण सराफ के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने बताया कि शहरी मामलों के मंत्रालय के मानकों के तहत पब्लिक ट्रांसपोर्ट में 10 हजार की आबादी पर 6 बसों के हिसाब से 40 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों के लिए 2 हजार 400 बसों का प्रावधान है। वर्तमान में जेसीटीएसएल द्वारा जयपुर शहर में 27 मार्गों पर 200 बसों का संचालन किया जा रहा है। 

PC: dipr.rajasthan, hindusthansamachar, zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें