Rajasthan: भजनलाल सरकार अब कर रही ऐसा, खुद सीएम ने बोल दी है ये बात

जयपुर। हम महाराणा प्रताप के संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम कर रहे है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों चावंड-हल्दीघाटी-गोगुंदा-कुंभलगढ़-दिवेर-उदयपुर आदि को सम्मिलित करते हुए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रही है।

Rajasthan:  भजनलाल सरकार अब कर रही ऐसा, खुद सीएम ने बोल दी है ये बात

जयपुर। हम महाराणा प्रताप के संदेश को पूरी दुनिया में पहुंचाने का काम कर रहे है। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार महाराणा प्रताप के जीवन से जुड़े विभिन्न स्थलों चावंड-हल्दीघाटी-गोगुंदा-कुंभलगढ़-दिवेर-उदयपुर आदि को सम्मिलित करते हुए महाराणा प्रताप टूरिस्ट सर्किट विकसित कर रही है। ये बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में महाराणा प्रताप फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘शौर्य गाथा के रंग’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही है।

सीएम भजनलाल ने इस दौरान कहा कि   प्रदेश में कोच और खेल विशेषज्ञ तैयार करने के लिए महाराणा प्रताप खेल विश्वविद्यालय की स्थापना करने जा रहे हैं। सीएम ने कहा कि कहा कि महाराणा प्रताप महान योद्धा, परम स्वाभिमानी और स्वतंत्रता प्रेमी थे। उन्होंने हमें सदैव सत्य, धर्म और राष्ट्रहित के मार्ग पर चलना सिखाया। भजनलाल शर्मा ने कहा कि यह हमारे लिए गौरव की बात है कि महाराणा प्रताप जैसे वीर और पराक्रमी योद्धा ने राजस्थान की महान धरती पर जन्म लिया। उनका सम्पूर्ण जीवन हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बोल दी है ये बात
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन हमें संप्रभुता और स्वतंत्रता की रक्षा करना सिखाता है। उनके जीवन मूल्यों को आत्मसात कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व में मजबूत शक्ति के रूप में पहचान बनाई है। इस शक्ति की एक झलक पूरी दुनिया ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखी। इस ऑपरेशन के माध्यम से पहलगाम में हमारी बहनों का सिंदूर मिटाने वालों को मिट्टी में मिला दिया गया। 

PC:  dipr.rajasthan