Rajasthan: मंत्रिमण्डल की बैठक में भजनलाल सरकार ने अब ले लिए हैं ये महत्वपूर्ण निर्णय, इसका किया जाएगा गठन

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बुधवार को सीएम कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

Rajasthan: मंत्रिमण्डल की बैठक में भजनलाल सरकार ने अब ले लिए हैं ये महत्वपूर्ण निर्णय, इसका किया जाएगा गठन

जयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार ने बुधवार को सीएम कार्यालय में आयोजित मंत्रिमण्डल की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में प्रवासी राजस्थानियों के लिए नया विभाग गठित करने, राजस्थान ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर पॉलिसी के अनुमोदन तथा आरवीयूएनएल व सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड के मध्य ज्वाइंट वेंचर कंपनी के गठन सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ और संसदीय कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने पत्रकार वार्ता में  भजनलाल सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि मंत्रिमंडल ने ‘राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी राजस्थानी मामले विभाग’के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। यह विभाग प्रवासी राजस्थानियों और राज्य सरकार के बीच संवाद और सहयोग के लिए एक सशक्त मंच उपलब्ध करवाएगा, जिससे प्रवासियों का अपनी मातृभूमि से जुड़ाव और मजबूत होगा। विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से यह विभाग विश्व पटल पर ब्रांड राजस्थान को प्रोत्साहित करने का कार्य भी करेगा।

1500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित होगी
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जानकारी दी कि मंत्रिमंडल ने राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (आरवीयूएनएल) तथा सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) के बीच ज्वाइंट वेंचर कंपनी के गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। इस कंपनी में आरवीयूएनएल और एससीसीएल की हिस्सेदारी क्रमशः 26 प्रतिशत और 74 प्रतिशत होगी। यह जेवी खदान स्थल पर 9,600 करोड़ रुपए की लागत से 800 मेगावाट की कोयला आधारित ताप विद्युत परियोजना और राजस्थान में 6,000 करोड़ रुपए की लागत से 1500 मेगावाट क्षमता की सौर परियोजनाएं स्थापित करेगी। वहीं सरकार ने कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें