Rajasthan: भजनलाल सरकार ने एक साथ 48 आईएएस अधिकारियों को किया इधर-उधर, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सररकार ने नए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के आगमन के साथ ही बड़े स्तर पर  आईएएस अधिकारियों का तबादला कर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अब एक साथ 48 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है।

Rajasthan: भजनलाल सरकार ने एक साथ 48 आईएएस अधिकारियों को किया इधर-उधर, देखें किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

जयपुर। प्रदेश की भजनलाल सररकार ने नए मुख्य सचिव वी श्रीनिवास के आगमन के साथ ही बड़े स्तर पर  आईएएस अधिकारियों का तबादला कर बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने अब एक साथ 48 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। अखिल अरोड़ा को सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें सीएम भजनलाल शर्मा का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

वहीं शिखर अग्रवाल को उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव की बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। वहीं प्रवीण गुप्ता को एसीएस पीडब्ल्यूडी के साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव पर्यटन कला साहित्य संस्कृति और पुरातत्व विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

वहीं राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष का भी कार्यभार दिया गया है। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल के  अध्यक्ष की जिम्मेदारी आलोक गुप्ता को  दी गई। प्रदेश के नए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की सीएम से 18 नवंबर को हुई मुलाकात के बाद से ही सीनियर आईएएस अफसरों के तबादले को लेकर अटकले लगनी शुरू हो गई थी। अब आईएएस अधिकारियों की नई तबादला सूची जारी कर दी गई है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें