Rajasthan: बालकनाथ ने कांग्रेस विधायक को दे डाली धमकी, कहा-आपको घर से निकलने...

इंटरेनट डेस्क। तिजारा से भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ ने अब एक बयान को लेकर कांग्रेस विधायक को धमकी दे डाली है। बालकनाथ को कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार के बयान पर इतना गुस्सा आ गया कि उन्होंने बोल दिया कि आपकी विधानसभा से लेकर आपके घर तक साधु-संत इकट्ठा करना मेरा काम है, आपको घर से निकलने नहीं देंगे। 

राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस विधायक श्रवण कुमार द्वारा बाबाओं पर टिप्पणी करते हुए बोल दिया था कि देश का सबसे ज्यादा भट्ठा किसी ने बैठाया है तो वो बाबाओं ने बैठाया है। इस दौरान उन्होंने आसाराम और राम रहीम का नाम लिया। इस बयान को लेकर दोनों विधानसभा में काफी हंगामा हुआ।

इस पर भाजपा विधायक बाबा बालकनाथ ने आपत्ति जताते हुए बोल दिया कि कांग्रेस का ये बयान सनातन को लेकर उनकी मानसिकता को दर्शाता है। हालांकि विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कांग्रेस विधायक श्रवण सिंह द्वारा बाबाओं को लेकर की गई टिप्पणी को सदन की कार्यवाही से हटा दिया है। 

PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें