Rajasthan Assembly Elections: पति को टिकट मिलने का विरोध कर रही है ये महिला विधायक, जानकर रह जाएंगे हैरान 

जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की दो-दो सूची जारी हो चुकी हैं। सूची जारी होने के साथ ही नेताओं के बगावती तेवर भी सामने आए हैं।

Rajasthan Assembly Elections: पति को टिकट मिलने का विरोध कर रही है ये महिला विधायक, जानकर रह जाएंगे हैरान 

जयपुर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस की ओर से उम्मीदवारों की दो-दो सूची जारी हो चुकी हैं। सूची जारी होने के साथ ही नेताओं के बगावती तेवर भी सामने आए हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि एक सीट के लिए तो पत्नी ही अपने पति का विरोध कर रही है।

हम राजस्थान के अलवर की रामगढ़ सीट के बारे में बात कर रहे हैं, जहां पर पति को टिकट मिलने पर महिला विधायक नाराज हो गई है। खबरों के अनुसार, कांग्रेस की ओर से इस सीट पर मौजूदा विधायक साफिया खान के स्थान पर उनके पति जुबेर खान को चुनावी मैदान में उतारा है।

कांग्रेस के इस कदम पर सोफिया खान नाराज हो गई है। खबरों के अनुसार, टिकट कटने पर सोफिया खान ने कह दिया कि पार्टी ने ये ठीक नहीं किया। प्रियंका गांधी के करीब माने जाने वाले जुबेर खान से इस पर किसी भी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी है। 

PC: aajtak