Rajasthan Assembly Elections: मतदान से पहले ही कांग्रेस के इस नेता ने कर दिया बड़ा ऐलान, नहीं थी किसी को ऐसी उम्मीद 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ही प्रदेश की सबसे ज्यादा हॉट सीट चित्तौडग़ढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी एवं वरिष्ठ नेता सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बड़ा ऐलान कर दिया है।

राजस्थान विधानसभा के चुनावी रण के मैदान में उतर चुके सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने बुधवार को ऐलान दिया के ये उनका अन्तिम चुनाव होगा। खबरों के अनुसार, उन्होंने कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव होगा और मैं काम के आधार पर जनमत मांगूंगा।

कांग्रेस नेता ने बुधवार को संवाददाओं से कहा कि इस बार मेरा टिकट नहीं होना था, लेकिन कार्यकर्ताओं के गुस्से को देखते हुए नेतृत्व को अंतिम समय में विचार कर दो बार लगातार हारने के बावजूद मुझे टिकट दिया है। 

चित्तौडग़ढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने इस दौरान पत्रकारों से कहा कि यह मेरा अंतिम चुनाव होगा, इसके बाद मैं अगले पांच वर्षों में चुनाव के लिए नई पीढ़ी तैयार करूंगा।

PC: newsclick