Rajasthan Assembly Elections: खालिस्तान पर दिए बयान को लेकर गजेन्द्र सिंह ने अशोक गहलोत पर साधा निशाना 

जयपुर। केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सरदारपुरा विधानसभा क्षेत्र से टिकट मिलने के बाद पहली बार जोधपुर दौरे आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर  खालिस्तान के संबंध में दिए बयान को लेकर निशाना साधा है।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीसी में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वर्तमान की राजस्थान सरकार तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। इस दौरान मोदी सरकार में मंत्री गजेन्द्र सिंह ने कहा कि एक धर्म विशेष के लोगों के मनोबल को बढ़ाने के लिए और सर्व समाज के लोगों के मनोबल को कम करने के लिए कांग्रेस सरकार की ओर से तुष्टिकरण की राजनीति की जा रही है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार खालिस्तान की मांग को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जायज कहा है। गजेन्द्र सिंह ने इसे सीएम गहलोत का एक गैर जिम्मेदाराना बयान करार दिया है। अशोक गहलोत सरकार ने प्रदेश को रेप कैपिटल बनाने का काम किया है। 

इससे पहले अशोक गहलोत ने कहा था कि पीएम मोदी के हिंदू-मुस्लिम करने के कारण से खालिस्तान की मांग उठने लगी है। ऐसा पीएम मोदी के हिंदू-मुस्लिम करने के कारण से बढ़ी है।

PC:  aajtak