Rajasthan Assembly Elections: दिव्या मदेरणा ने हनुमान बेनीवाल को दिया करारा जवाब, बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान में इसी महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों ने अपने चुनावी क्षेत्रों में अपनी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस की फायर ब्रांड नेता और ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा भी अब चुनावी रण में उतर चुकी हैं।

उन्होंने अब अपने चुनावी भाषण में नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल को करारा जवाब दिया। इस दौरान उन्होंने इस बात का भी खुलासा कर दिया कि उन्होंने अब तक विवाह क्यों नहीं किया है। चुनावी सभा में कांग्रेस विधायक ने कहा कि सोचकर देखिए कि आप जेल की सलाखों में हो और आपकी बेटी शादी मना रही हो।

मेरे पिता जेल के अंदर कैसे करवट बदलते होंगे, कैसे दिन कटता होगा। मेरे भाग्य की लकीरों में नहीं लिखा है, क्योंकि भाग्य की लकीरों में सेंट्रल जेल लिखी थी। गौरतलब है कि इससे पहले आरएलपी प्रमुख बेनीवाल ने एक बयान में कहा था कि दिव्या मदेरणा को विकास की चिंता छोडक़र विवाह कर लेना चाहिए, क्योंकि विवाह से दिमाग सही रहता है।
 
PC:  sachbedhadak