Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस विधायक के इस वीडियो को लेकर दीया कुमारी ने साधा निशाना 

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बेगूं से विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का वीडियो अभी जमकर वायरल हो रही है।

Rajasthan Assembly Elections: कांग्रेस विधायक के इस वीडियो को लेकर दीया कुमारी ने साधा निशाना 

इंटरेनट डेस्क। राजस्थान में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बेगूं से विधायक और कांग्रेस नेता राजेंद्र सिंह बिधूड़ी का वीडियो अभी जमकर वायरल हो रही है। इस वीडिया को लेकर भाजपा के नेताओं ने कांग्रेस को निशाने पर लिया है।  विधायक राजेंद्र सिंह बिधूड़ी इस वीडियो में एक व्यक्ति की पगड़ी पर लात मारते हुए नजर आ रहे हैं। 

इसे लेकर भाजपा की दीया कुमारी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के इस वीडिया को शेयर कर एक ट्वीट किया है।

विद्याधर नगर से भाजपा उम्मीदवार दीया कुमारी ने इस संंबंध में ट्वीट किया कि फरियादी को न्याय देने की जगह दुत्कार देने का ऐसा अपराध अक्षम्य है। जनता अपने वोट की चोट से कांग्रेस का अहंकार चकनाचूर करेगी। यह सिर्फ एक गरीब किसान का नहीं पूरे राजस्थान का अपमान है। इस वीडियो पर कई नेताओं की प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं।

PC: twitter