Rajasthan Assembly Elections: बसपा ने बांदीकुई सीट से बदला अपना उम्मीदवार, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। अब बहुजन समाज पार्टी की ओर से चार उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है।

Rajasthan Assembly Elections: बसपा ने बांदीकुई सीट से बदला अपना उम्मीदवार, बढ़ सकती है कांग्रेस की परेशानी

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी की जा रही है। अब बहुजन समाज पार्टी की ओर से चार उम्मीदवारों की सूची जारी की गई है। बसपा ने दौसा जिले की बांदीकुई से अपना उम्मीदवार बदल दिया है।

अब इस सीट से भवानी सिंह गुर्जर को टिकट दिया है। इससे पहले उमेश शर्मा को इस सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। भवानी सिंह गुर्जर को टिकट मिलने से कांग्रेस के जीआर खटाणा का खेल बिगाड़ सकता है।

खबरों के अनुसार, बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देशानुसार प्रदेश अध्यक्ष भगवान सिंह बाबा ने विधानसभा चुनाव के लिए चार उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। बांदीकुई से भवानी सिंह गुर्जर, सांगानेर विधानसभा सीट से रामलाल चौधरी, रामगढ़ विधानसभा से दीवान चंद, कोटपूतली से प्रकाश चंद सैनी को उम्मीदवार बनाया है। 

गौरतलब है कि पिछले विधानसभा चुनाव में बसपा के छह उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। बाद में भाजपा के सभी विधायक कांग्रेस में शामिल हो गए थे। 

PC: naidunia