Rajasthan: लोकेश शर्मा के खुलासे के बाद भाजपा प्रभारी सहस्त्रबुद्धे ने साधा पूर्ववर्ती गहलोत सरकार पर निशाना

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के ओएसडी रहे लोकेश शर्मा द्वारा किए खुलासे के बाद भाजपा ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। लोकेश शर्मा द्वारा साल 2020 में संकट में घिरी गहलोत सरकार के दौरान वायरल हुए ऑडियो टेप कांड पर किए खुलासे को लेकर अब भाजपा राजस्थान लोकसभा प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

भाजपा नेता विनय सहस्त्रबुद्धे ने इस संबंध में कहा कि फोन टैपिंग करना क्राइम है और अब धीरे-धीरे पुरानी राजस्थान सरकार के पाप जनता के सामने आ रहे हैं और जनता सब समझ रही है।  इस दौरान उन्होंने पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि इस मामले में अशोक गहलोत भी अब कुछ नहीं कह पाएंगे और अब लोगों को पता चल रहा है कि कितनी अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को पांच वर्ष पहले प्रदेश की सत्ता सौंपी थी। 

गौरतलब है कि पूर्व ओएसडी लोकेश शर्मा ने बुधवार को पीसी में बनाया कि ये ऑडियो टेप अशोक गहलोत ने ही मुझे दी थी। अशोक गहलोत के कहने पर ही मैंने वो टेप मीडिया को दिए थे। इस दौरान उन्होंने उनकी और अशोक गहलोत के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सुनाया था।

PC: twitter

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें