Rajasthan :विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने किया रेप, निकला शादीशुदा और एक बच्चे का बाप, मामला दर्ज

एक अमेरिकी महिला ने अजमेर के एक वकील के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है।

Rajasthan :विदेशी महिला को शादी का झांसा देकर युवक ने किया रेप, निकला शादीशुदा और एक बच्चे का बाप, मामला दर्ज

pc:patrika

एक अमेरिकी महिला ने अजमेर के एक वकील के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कराया है। महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार किया है।

 बूंदी के पुलिस अधिकारियों के अनुसार फ्लोरिडा की 45 वर्षीय महिला फेसबुक के जरिए वकील मानव सिंह राठौर के संपर्क में आई थी। वह 3 जुलाई को भारत आई थी। 

महिला ने शिकायत में बताया कि राठौर ने जयपुर एयरपोर्ट पर महिला को रिसीव किया और उसे एक होटल में ले गया, जहां उसने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। 

बूंदी के एसपी हनुमान प्रसाद मीना ने कहा, "आरोपी उसे होटल में ले गया, जहां वे कुछ समय तक रुके। बाद में, वह महिला को अजमेर ले गया और वह कुछ समय तक वहां रुकी। 

महिला के अनुसार, आरोपी ने उसे कभी नहीं बताया कि वह शादीशुदा है। 15 जुलाई को वह महिला को एक मंदिर में ले गया और उससे शादी कर ली।

विदेशी महिला ने फिर उस लड़के से उसे अपने घर ले जाने के लिए कहा। पहले तो लड़के ने मना कर दिया, लेकिन फिर उसने उसे अजमेर में अपने परिवार से मिलवाया। फिर पता चला कि मानव पहले से शादीशुदा है और उसका 10 साल का एक बच्चा भी है। उसकी पत्नी इस समय दूसरे बच्चे की मां बनने वाली है। 

इसके बाद दोनों में झगड़ा हुआ और महिला जयपुर वापस चली गई। जयपुर में महिला ने बूंदी में एनजीओ चलाने वाली अपनी एक अन्य सहेली से संपर्क किया। एनजीओ की मदद से महिला बूंदी के महिला थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। 

बूंदी पुलिस ने बताया कि महिला थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है। आगे की जांच अजमेर जिले की पुलिस करेगी, जहां कथित अपराध हुआ है। शिकायत में महिला ने आरोप लगाया है कि 3 से 21 जुलाई के बीच जयपुर और अजमेर में उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया गया।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें