Rajasthan: उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे मंत्री

जयपुर। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के साथ आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। खबरों के अनुसार, झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में एक कार अचानक घुस गई, जिससे जोरदार भिड़ंत हो गई।

Rajasthan:  उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के काफिले में घुसी तेज रफ्तार कार, बाल-बाल बचे मंत्री

जयपुर। उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा के साथ आज एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते बच गया। खबरों के अनुसार, झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी घाट के पास उपमुख्यमंत्री के काफिले में एक कार अचानक घुस गई, जिससे जोरदार भिड़ंत हो गई। अच्छी खबर ये है कि प्रेमचंद बैरवा पुरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्हें किसी भी प्रकार की चोट नहीं आई है।

खबरों के अनुसार, ये मामला आज सुबह 10.45 बजे का है।  डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा झुंझुनूं जिले के गुढ़ागौड़जी में एक एक निजी शिक्षण संस्थान के समारोह में शिरकत करने जा रहे थे।  इसी दौरान बीजेपी नेता जेपी खटना अपनी कार लेकर अचानक उपमुख्यमंत्री के काफिले में घुस गए। उनकी कार की एस्कॉर्ट गाड़ी से टक्कर हो गई।

इस दौरान प्रेमचंद बैरवा का वाहन आगे निकल गया था। इससे दोनों गाड़ियों की हेडलाइट्स और आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।  हादसे की खबर सुनते ही प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पुलिस और सुरक्षाकर्मी मौके पर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

PC: firstindianews
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें