इंटरनेट डेस्क। राजस्थान कांग्रेस में जल्द ही बड़ा बदलाव होने वाले वाला है। राहुल गांधी के नेतृत्व में संगठन सृजन अभियान के तहत देश के प्रत्येक राज्य में जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष और संगठन के पदों पर नई नियुक्तियां हो रही हैं। गुजरात और एमपी मॉडल पर ही अब राजस्थान में कांग्रेस में बड़ा कदम उठाया जाएगा। इसी के तहत प्रदेश में सभी जिलाध्यक्ष बदले जाएंगे।
कांग्रेस की ओर से इस संबंध में 30 नेताओं को इस अभियान के लिए ऑब्जर्वर बनाया है। इसके माध्यम से ही प्रदेश में नए जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की जाएगी। प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को भी जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की प्रक्रिया में शामिल किया गया है।
राजस्थान में जो 30 ऑब्जर्वर बनाए वे सभी राजस्थान से बाहर के है। आपको बाता दें कि पूर्व विधानसभा स्पीकर डॉ सीपी जोशी को संगठन सृजन अभियान के तहत तेलंगाना और विधायक रीटा चौधरी, रेहाना रियाज और सीताराम लांबा को छत्तीसगढ़ में ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है।
PC: zeebiz
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें