Rajasthan: सीएम भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, दो संतान नियम सहित सरकार ले सकती है ये फैसले

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में आज शाम को होने वाली कैबिनेट बैठक में सरकार कई बड़े और दूरगामी फैसले ले सकती है। खबरों के अनुसार, आज होने वाली इस बैठक में सबसे अहम मुद्दा पंचायत चुनावों से जुड़े दो संतान नियम को लेकर हो सकता है।

भजनलाल सरकार की ओर से निमय में छूट दी जा सकती है। आपको बात दें कि भी तक दो से अधिक संतान होने पर कोई भी व्यक्ति पंच, सरपंच, प्रधान या जिला परिषद सदस्य का चुनाव नहीं लड़ सकता। वहीं चुनाव जीतने के बाद यदि तीसरी संतान की जानकारी छुपाने का मामला सामने आने पर संबंधित जनप्रतिनिधि को पद से हटाने का भी प्रावधान है।

आज होने वाली इस बैठक में राजस्थान युवा नीति-2025 को मंजूरी दी जा सकती है। कैबिनेट बैठक में सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भू-आवंटन पर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाने की संभावना है। खबरों के अनुसार, मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की अध्यक्षता में आज शाम को कैबिनेट की बैठक की जाएगी। इसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक भी की जाएगी।

PC: dipr.rajasthan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें