रायबरेली से सांसद बने रहेंगे Rahul Gandhi, वायनाड सीट से उप चुनाव लड़ेंगी Priyanka Gandhi, हो गया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड और उत्तरप्रदेश की रायबरेली सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। कानून के हिसाब से उन्हें अब इनमें से एक सीट से इस्ताफा देना है।

रायबरेली से सांसद बने रहेंगे Rahul Gandhi, वायनाड सीट से उप चुनाव लड़ेंगी Priyanka Gandhi, हो गया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस बार के लोकसभा चुनाव में केरल की वायनाड और उत्तरप्रदेश की रायबरेली सीट से बड़ी जीत दर्ज की है। कानून के हिसाब से उन्हें अब इनमें से एक सीट से इस्ताफा देना है। राहुल गांधी अब तय कर लिया है कि वह किस सीट से सांसद बने रहेंगे और किस से इस्तीफा देंगे। उन्होंने अब केरल की वायनाड सीट को छोडऩे का ऐलान कर दिया है। वह उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से ही सांसद बने रहेंगे। इसके इसके साथ ही ये भी ऐलान हो गया गया है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वायनाड लोकसभा सीट से लड़ेगी।

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी साल 2019 से राजनीति में सक्रिय होने के बाद अब पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनावों में कांग्रेस का जमकर प्रचार किया था। प्रियंका गांधी को लेकर समय-समय पर अमेठी तो कभी रायबरेली सीट से चुनाव मैदान में उतारने की अटकलें लगाई जाती रही है। अब प्रियंका गांधी के वायनाड से मैदान में उतरने का ऐलान हो चुका है। 

प्रियंका गांधी ने अब बोल दी है ये बड़ी बात
प्रियंका गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से उम्मीदवारी की घोषणा के बाद कहा कि मुझे जरा भी घबराहट नहीं है। प्रियंका गांधी ने बोल दिया कि मैं वायनाड का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलने से बहुत ही खुश हूं।  आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस बार केरल की वायनाड और उत्तर प्रदेश की रायबरेली दोनों ही सीटों पर तीन लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज की है।

PC: aajtak,  jagran, abplive

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें