कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

इंटरनेट डेस्क। आज देश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत में 993 रुपए का बड़ा इजाफा हुआ है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर Rahul Gandhi का बड़ा बयान, कहा-पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर

इंटरनेट डेस्क। आज देश में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर कीमत में 993 रुपए का बड़ा इजाफा हुआ है। वहीं आज 5 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत भी 261 रुपए प्रति सिलेंडर बढ़ाई गई है। गैस की कीमतों में इजाफा होने के बाद लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि कह दिया था - चुनाव के बाद महंगाई की गर्मी आएगी। आज कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹993 महंगा। एक ही दिन में सबसे बड़ी बढ़ोतरी।

यह चुनावी बिल है। फरवरी से अब तक: ₹1,380 की बढ़ोतरी - सिर्फ़ 3 महीनों में 81% का इजाफा। चायवाला, ढाबा, होटल, बेकरी, हलवाई - हर किसी की रसोई पर बोझ बढ़ा। और इसका असर आपकी थाली पर भी पड़ेगा। पहला वार गैस पर, अगला वार पेट्रोल-डीजल पर।

PC: aajtak,  bbc, jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें