Raghav-Parineeti Marriage: शादी के बाद इस जगह पर होगा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन!

बताया जा रहा है की दोनों नेे मुंबई और चंडीगढ़ को छोड़ गुरुग्राम में सिर्फ एक रिसेप्शन देने पर विचार कर लिया है

Raghav-Parineeti Marriage:  शादी के बाद इस जगह पर होगा परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा का रिसेप्शन!

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और पॉलिटिशियन राघव चड्ढा की सगाई के बाद शादी की खबरों ने भी जोर पकड़ रखा है। हालांकि अभी ये फाइनल नहीं है की ये दोनों शादी कब करने जा रहे है। लेकिन खबरें यह है की दोनों अक्टूबर या फिर नंबर में शादी कर सकते है।

आपको बता दें की इन दोनों ने 13 मई को दिल्ली में सगाई कर ली थी। लेकिन अभी तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर  वेडिंग वेन्यू फाइनल नहीं किया है। हालांकि इस बीच खबरें अब यह भी है की कपल मुंबई और चंडीगढ़ में 2 रिसेप्शन देने वाले थे लेकिन अब ये प्लान भी कैंसल हो गया है।

बताया जा रहा है की दोनों नेे मुंबई और चंडीगढ़ को छोड़ गुरुग्राम में सिर्फ एक रिसेप्शन देने पर विचार कर लिया है। खबरों की माने तो जल्द शादी के बंधन में बंधने जा रहे राघव और परिणीति के माता-पिता हाल ही में फूड टेस्टिंग सेशन के लिए होटल पहुंचे थे।

pc- parbaht khabar