चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिह संधवां ने अमृतसर में दरबार साहिब के निकट गत कुछ दिनों हो रही घटनाओं पर गहरा दुख और चिता व्यक्त की है।
श्री संधवां ने गुरुवार को यहाँ जारी एक बयान में लोगों को शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि इन घटनाओं से पूरी दुनिया से श्रद्धा के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को डराने की साजिश की जा रही है, जिसे राज्य सरकार कभी सफल नहीं होने देगी।
उन्होंने कहा कि पंजाब विरोधी कुछ ताकतों से राज्य की शांति, आपसी-भाईचारा और तरक्की बर्दाश्त नहीं हो रही है तथा इसे तार-तार करने के लिए वे इस तरह की भद्दी हरकतें कर रही हैं।उन्होंने पुलिस प्रशासन से कहा कि ऐसी हरकतों को अंजाम देने वालों को जल्द गिरफ़्तार करने तथा राज्य में सुरक्षा इंतज़ाम मज़बूत बनाए।