Pune: नाबालिग से बार-बार युवक करते रहे दुष्कर्म, किसी को नहीं था पता, फिर कॉलेज के ही इस सत्र के दौरान ऐसे हुआ खुलासा

महाराष्ट्र के पुणे के एक कॉलेज की मात्र 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमे से एक आरोपी की उम्र 20 और एक की उम्र 22 साल है। इसके अलावा दो नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

Pune: नाबालिग से बार-बार युवक करते रहे दुष्कर्म, किसी को नहीं था पता, फिर कॉलेज के ही इस सत्र के दौरान ऐसे हुआ खुलासा

PC: amarujala

महाराष्ट्र के पुणे के एक कॉलेज की मात्र 16 साल की नाबालिग लड़की के साथ रेप के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमे से एक आरोपी की उम्र 20 और एक की उम्र 22 साल है। इसके अलावा दो नाबालिग आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 

चारों ने लड़की से सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान बढ़ाई। वे एक दूसरे से पर्सनली कभी मिले नहीं थे। आरोपी ने अप्रैल से सितंबर के बीच शहर में अलग अलग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना का खुलासा कॉलेज में बच्चों के खिलाफ यौन अपराधों के लिए आयोजित किए गए एक सत्र के दौरान हुआ। 


इस चर्चा के दौरान एक छात्रा बेहद ही दुखी दिखाई दी और रोने लगी। जब उस से पूछा गया तो उसने अपनी 16 वर्षीय दोस्त के साथ हुई इस यौन उत्पीड़न की जानकारी दी। वह लड़की उन चारों लड़कों से मिली थी जिसको वह जानती भी नहीं थी और उन्होंने लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसका वीडियो भी आरोपियों ने बनाया। इसके बाद वे बार बार नाबालिग का यौन शोषण करते थे। 


मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए पुलिस ने कहा, "हमनें चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उनमें से दो नाबालिग है, जिसे हिरासत में लिया गया। अन्य दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।" 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें