Priyanka Gandhi पहली बार राजनीति में करेंगी ऐसा, कांग्रेस ने कर दिया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। प्रियंका गांधी अब केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस की ओर से उन्हें इस सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव आयोग की ओर से इस सीट के उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।

Priyanka Gandhi पहली बार राजनीति में करेंगी ऐसा, कांग्रेस ने कर दिया है ऐलान

इंटरनेट डेस्क। प्रियंका गांधी अब केरल की वायनाड लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतरेंगी। कांग्रेस की ओर से उन्हें इस सीट के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। चुनाव आयोग की ओर से इस सीट के उपचुनाव के लिए कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। इस के लिए उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होगा। जबकि परिणाम 23 नवंबर को घोषित किया जाएगा।  प्रियंका गांधी पहली बार चुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस की ओर से केरल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी अपने प्रत्यार्शियों के नामों का ऐलान कर दिया है। 

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने इस साल हुए लोकसभा चुनाव में दो सीटों पर जीत हासिल की थी। उन्होंने वायनाड और सोनिया गांधी की परंपरागत सीट रायबरेली से जीत हासिल की थी। इसके बाद उन्होंने वायनाड से सीट को छोड़ दिया था। इससे ये सीट खाली हुई है। अब इस सीट के लिए कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है। 

कांग्रेस की ओर से केरल के चेलक्करा विधानसभा सीट के लिए राम्या हरिदास और पलक्कड़ सीट के लिए राहुल ममकूटथि को उम्मीदवार बनाया है। इन दोनों ही विधानसभा सीटों उपचुनाव के लिए मतदान 13 नवंबर को ही होगा। 

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
आपको बता दें कि चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने  महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को और झारखंड में 13 और 20 नवंबर को चुनाव करवाने का ऐलान किया है।

PC: news18

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें