इंटरनेट डेस्क। यूक्रेन के साथ जारी जंग के कारण रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन सुर्खियों में बने हुए हैं। अब पुतिन को लेकर एक सैन्य अधिकारी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है।
उन्होंने खुलासा किया कि यूक्रेन के रूस पर किए गए बड़े ड्रोन हमले के दौरान राष्ट्रपति पुतिन का हेलीकॉप्टर भी निशाने पर था। हालांकि इस ड्रोन को तबाह कर दिया गया था। खबरों के अनुसार, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन हाल ही में कुस्र्क क्षेत्र पहुंचे थे। इस दौरान रूस की ओर से दावा किया गया था कि यूक्रेन के एक हजार से ज्यादा ड्रोन को खात्मा किया गया।
रूस के एयर डिफेंस यूनिट कमांडर यूरी दाश्किन ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि ड्रोन के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विमान के रास्ते में पहुंचने से पहले ही एयर डिफेंस सिस्टम ने उसे तबाह कर दिया था। यूक्रेन की ओर से 20 से 22 मई के बीच रूस पर बड़ा ड्रोन हमला किया था। इसका रूसी डिफेंस सिस्टम की ओर से करारा जवाब दिया गया था।
PC: aljazeera
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें