PPF Scheme: हर साल कर दें इतने रुपए निवेश, बन जाएंगे करोड़पति

इंटरनेट डेस्क। पब्लिक प्रोविडेंट फंड के माध्यम से भी आप करोड़पति बन सकते हैं। इसी कारण बहुत से लोगों द्वारा इसमें निवेश किया जाता है।

PPF Scheme: हर साल कर दें इतने रुपए निवेश, बन जाएंगे करोड़पति

इंटरनेट डेस्क। पब्लिक प्रोविडेंट फंड के माध्यम से भी आप करोड़पति बन सकते हैं। इसी कारण बहुत से लोगों द्वारा इसमें निवेश किया जाता है। आज हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड के एक बहुत ही शानदार प्लान के बारे में जानकारी देने जा रहे है, जिसके माध्यम से आप 1,03,08,015 रुपए की मोटी राशि जमा कर सकते हैं। इसके लिए आपको हर महीने 12,500 रुपए की बचत करनी होगी। 

पीपीएफ स्कीम में निवेश करने पर 7.1 प्रतिशत की सालाना ब्याज दर दी जा रही है। पीपीएफ में न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए वार्षिक निवेश किया जा सकता है। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 सालों का होता है। हालांकि पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में मैच्योरिटी पीरियड खत्म होने के बाद 5-5 सालों के लिए निवेश अवधि को आगे बढ़ा सकते हैं। 

इसमें प्रति माह 12,500 रुपए की बचत करके साल के 1.5 लाख रुपए 25 सालों तक निवेश करते हैं तो आपके लगभग 1,03,08,015 रुपए जमा हो जाएंगे। निवेश अवधि के दौरान इसमें आपकी राशि करीब 37,50,000 रुपए होगी,वहीं आपको ब्याज के रूप में कुल 65,58,015 रुपए मिलेंगे। 

PC: hindi.cnbctv18
 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala