इंटरनेट डेस्क। आज हम आपको एक ऐसी योजना के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसमें निवेश कर आप अपने भविष्य के लिए मोटी राशि जमा कर सकते हैं। आज हम आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम के बारे में जानकारी देेने जा रहे हैं। इसमें आप लंबी समयावधि के लिए निवेश करके अच्छे खासे पैसे जमा कर सकते हैं। इसमें निवेश करने पर आपको गारंटीड रिटर्न मिलता है।
पीपीएफ में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिलेगी। इसमें न्यूनतम 500 रुपए और अधिकतम 1.5 लाख रुपए सालाना निवेश कर सकते हैं। इसका मैच्योरिटी पीरियड 15 साल का होता है। मैच्योरिटी पीरियड समाप्त होने पर आप 5-5 वर्षों के लिए और निवेश कर सकते हैं।
32.54 लाख रुपए की मोटी राशि जमा करने के लिए सालाना 1,20,000 रुपए का निवेश करना होगा। 15 सालों के बाद निवेश की मैच्योरिटी वैल्यू 32,54,567 रुपए की होगी। आपको आज ही इसमें निवेश कर देना चाहिए।
PC: hindi.cnbctv18
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Disclaimer: This Content Has Been Sourced And Edited From amarujala