Poonam Pandey: जिंदा हैं पूनम पांडे, खुद लाइव आकर बताया इसे पब्लिसिटी स्टंट

Poonam Pandey: जिंदा हैं पूनम पांडे, खुद लाइव आकर बताया इसे पब्लिसिटी स्टंट

Poonam Pandey: जिंदा हैं पूनम पांडे, खुद लाइव आकर बताया इसे पब्लिसिटी स्टंट

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड में शुक्रवार को शोक छाया था और वो था एक्ट्रेस पूनम पांडे की निधन की खबर का। मीडिया में भी चारों और यही खबर छाई थी। लेकिन शनिवार को दिन उगा और समय गुजरा तो पूनम पांडे जिंदा निकली। जी हां एक्ट्रेस पूनम पांडे जिंदा है और उन्होंने यह सब कुछ अपनी मर्जी से किया था यह केवल पब्लिसिटी स्टंट था। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो शनिवार दोपहर सोशल मीडिया पर खुद पूनम पांडे ने एक वीडियो शेयर किया। पूनम ने कहा उन्होंने कैंसर अवेयरनेस फैलाने के लिए यह पब्लिसिटी स्टंट किया था। पूनम ने एक और वीडियो शेयर करते हुए सभी से माफी भी मांगी है।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस वीडियो में पूनम ने कहा, ‘मैं जिंदा हूं। मेरी मौत सर्वाइकल कैंसर की वजह से नहीं हुई। बदकिस्मती से मैं दूसरी महिलाओं के बारे में ऐसा नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर की वजह से अपना जीवन खो दिया।  मैं यहां आपको यही बताना चाहती हूं कि सर्वाइकल कैंसर दूसरे कैंसर की तरह नहीं है। इसे रोका जा सकता है। 

pc- bhaskar